सपना आपका,
मार्गदर्शन हमारा: Navodaya Pathshala

ग्रामीण भारत के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया प्रीमियम कोचिंग प्रोग्राम।


Book Demo Class WhatsApp
Navodaya Pathshala Banner 1
Sainik School Preparation
Admission Open
Announcement
नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (2026- 27) कोर्स, फीस और सुविधाओं की पूरी जानकारी के लिए डाउनलोड करें।
Download PDF

Notice Board

👉 Navodaya Vidyalaya 2026 Batch Admissions Open!
👉 Next OMR Mock Test is scheduled on this Sunday.
👉 New Sainik School preparation batch starting soon.
View All Notices

Free Study Material

पिछले वर्षों के पेपर और सिलेबस यहाँ से डाउनलोड करें।

JNVST Syllabus PDF Previous Year Paper

Free Mentorship

चयन हो या न हो, हम हमेशा आपके साथ हैं, नवोदय पाठशाला के हर छात्र को कक्षा 12वीं तक फ्री मेंटरशिप दी जाती है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही फैसला ले सकें।

सही स्कूल का चुनाव

नवोदय या सैनिक स्कूल में चयन न होने पर निराश न हों। हम आपके शहर के बेस्ट स्कूलों में एडमिशन के लिए सही मार्गदर्शन देंगे।

करियर काउंसलिंग

भविष्य में कौन सा करियर (Engineering, Clat, Medical, NDA आदि) चुनना है, इसके लिए हमारे एक्सपर्ट्स 12वीं तक फ्री सलाह देते हैं।

स्ट्रीम (Stream) का चुनाव

10वीं के बाद Science, Commerce या Arts? आपके बच्चे की रूचि और काबिलियत के अनुसार सही कोर्स चुनने में पूरी मदद।

Why Choose Us?

Expert Mentorship

Navodaya Alumni और अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन।

Weekly OMR Tests

हर हफ्ते OMR शीट पर परीक्षा ताकि एग्जाम का डर खत्म हो।

Rural Focus

ग्रामीण बच्चों की भाषा (हिंदी माध्यम) में विशेष पढ़ाई।

सच्ची मेहनत, असली सफलता

दिखावे की भीड़ से दूर, हमारे छात्रों के संघर्ष, अनुशासन और जीवन बदलने वाली उपलब्धियों की सच्ची और प्रेरणादायक कहानियाँ पढ़ें।

Read Real Success Stories

Kids Fun Zone

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए खास, खेल-खेल में गणित, शब्दावली (Vocabulary) और दिमागी पहेलियाँ सीखें।

Explore Kids Zone

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

नवोदय और सैनिक स्कूल से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

1. नवोदय विद्यालय (JNV) और सैनिक स्कूल क्या होते हैं?
ये भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जाने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ आवासीय (Hostel) स्कूल हैं। यहाँ ग्रामीण और होनहार बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का बेहतरीन माहौल मिलता है, ताकि वे आगे चलकर देश के अच्छे नागरिक और बड़े अफसर बन सकें।
2. इन स्कूलों में पढ़ाई और रहने का खर्च कितना होता है?
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): यहाँ कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई, रहना, खाना, यूनिफॉर्म और किताबें बिल्कुल मुफ्त (Free) होती हैं। कक्षा 9 से सामान्य वर्ग के लड़कों से मामूली फीस ली जाती है, लेकिन SC/ST, लड़कियों और BPL कार्ड धारकों के लिए यह पूरी तरह फ्री है।

सैनिक स्कूल: यहाँ फीस लगती है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार बच्चों की पारिवारिक आय के अनुसार बहुत अच्छी स्कॉलरशिप प्रदान करती है।
3. नवोदय और सैनिक स्कूल में क्या-क्या सुविधाएँ मिलती हैं?
इन स्कूलों का कैंपस बहुत बड़ा होता है। यहाँ बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम, बेहतरीन साइंस और कंप्यूटर लैब्स, बड़ा खेल का मैदान (Sports facilities), पौष्टिक भोजन के लिए डाइनिंग हॉल और सुरक्षा के साथ अच्छे हॉस्टल (Boys & Girls अलग-अलग) की सुविधा मिलती है। सैनिक स्कूलों में NDA (सेना) में जाने की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाती है।
4. ये स्कूल कहाँ स्थित हैं? क्या कानपुर देहात के आस-पास भी हैं?
जी हाँ, नवोदय विद्यालय देश के लगभग हर जिले में कम से कम एक होता है। अपने कानपुर देहात (नबीपुर, जलालपुर नागिन पोस्ट जैनपुर) में भी नवोदय विद्यालय स्थित है, जहाँ जिले के बच्चे प्रवेश लेते हैं। सैनिक स्कूल राज्य स्तर पर होते हैं (जैसे उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मैनपुरी, झाँसी आदि में), जहाँ बच्चे नेशनल लेवल का एग्जाम पास करके जा सकते हैं।
5. किस कक्षा (Class) में बच्चों का एडमिशन होता है?
इन स्कूलों में मुख्य रूप से कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के माध्यम से एडमिशन लिया जाता है। नवोदय में कक्षा 11 में भी मेरिट के आधार पर लेटरल एंट्री (Lateral Entry) होती है।
6. प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों की उम्र (Age Limit) कितनी होनी चाहिए?
कक्षा 6 के लिए: बच्चे की उम्र आमतौर पर 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जिस साल परीक्षा हो रही है)।
कक्षा 9 के लिए: बच्चे की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नोट: हर साल नोटिफिकेशन आने पर जन्मतिथि की सटीक जानकारी दी जाती है।
7. प्रवेश परीक्षा के फॉर्म कब निकलते हैं और परीक्षा कब होती है?
नवोदय विद्यालय (JNVST) और सैनिक स्कूल (AISSEE) के फॉर्म आमतौर पर अगस्त से अक्टूबर के महीने में ऑनलाइन भरे जाते हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा जनवरी या फरवरी के महीने में आयोजित की जाती है। हम अपनी पाठशाला में फॉर्म भरने में पूरी मदद करते हैं।
8. कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) का सिलेबस क्या होता है?
नवोदय विद्यालय (JNVST) की परीक्षा में 3 मुख्य विषय होते हैं:
  • मानसिक योग्यता (Mental Ability): 50 अंक (40 प्रश्न)
  • अंकगणित (Mathematics): 25 अंक (20 प्रश्न)
  • भाषा (हिंदी/अंग्रेजी): 25 अंक (20 प्रश्न)
परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative marking) नहीं होती है।
9. क्या लड़कियां (Girls) भी नवोदय और सैनिक स्कूल में एडमिशन ले सकती हैं?
बिल्कुल, नवोदय विद्यालय में शुरू से ही लड़कियों के लिए 33% सीटें आरक्षित (Reserved) होती हैं। और अब रक्षा मंत्रालय के नए नियमों के अनुसार, सैनिक स्कूलों में भी लड़कियों का प्रवेश शुरू हो गया है। दोनों स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग और सुरक्षित हॉस्टल होते हैं।
10. प्रवेश परीक्षा की तैयारी किस कक्षा से शुरू करनी चाहिए?
प्रतियोगिता (Competition) बहुत ज्यादा होती है, इसलिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए बच्चों को कक्षा 3 या 4 से ही अपनी बेसिक तैयारी (Foundation) शुरू कर देनी चाहिए। इससे बच्चों का बेस मजबूत हो जाता है और 5वीं कक्षा तक आते-आते वे परीक्षा के पैटर्न के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं।
11. अगर बच्चे का चयन (Selection) नहीं हुआ, तो क्या यह तैयारी बेकार जाएगी?
बिल्कुल नहीं, प्रवेश परीक्षा की तैयारी से बच्चे का दिमागी विकास (IQ level), गणित की समझ और भाषा बहुत मजबूत हो जाती है। यह नीव (Foundation) उसे आगे चलकर कक्षा 8, 10, 12 या भविष्य में पुलिस, रेलवे, NDA जैसी सरकारी नौकरियों की तैयारी में बहुत बड़ा फायदा देती है। नवोदय पाठशाला में हम लाइफटाइम फ्री मेंटरशिप भी देते हैं।
12. तैयारी के लिए नवोदय पाठशाला (Navodaya Pathshala) ही क्यों चुनें?
हम बच्चों को रटाने के बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट्स समझाते हैं। हमारे यहाँ अनुभवी टीचर्स द्वारा रेगुलर टेस्ट (OMR Sheet पर), डाउट क्लासेज, और परीक्षा के बिल्कुल सटीक पैटर्न पर आधारित स्मार्ट पढ़ाई होती है। हम सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि बच्चे के अनुशासन और आत्मविश्वास पर भी काम करते हैं।

What Parents & Students Say

माता-पिता और छात्रों का हम पर अटूट भरोसा

Subscribe to Our Newsletter

लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

कोई स्पैम नहीं। हम आपकी प्राइवेसी का सम्मान करते हैं।